पांच दिवसीय सी. बी.‌ओ. लीडर प्रशिक्षण समपन्न

पांच दिवसीय सी. बी.‌ओ. लीडर प्रशिक्षण समपन्न

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित ग्रामीण महिला स्वावलंबन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला घरेलू हिंसा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

कासिमाबाद(गाजीपुर)। क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण विकास संस्थान परियोजना कार्यालय  बहादुरगंज स्थित 16 से 20 जनवरी तक महिला घरेलू हिंसा पर पांच दिवसीय CBO लीडर प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया।उक्त प्रशिक्षण में प्रतिदिन 30 से 35 महिला CBO लीडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विदित हो कि यह कार्यक्रम विकास खण्ड के 30 ग्राम पंचायतों में सक्रिय रूप से संचालित हैं।

संवादाता से बातचीत मुख्य प्रशिक्षण कर्ता फैजान जी ने बताया कि प्रशिक्षण  का मुख्य उद्देश्य महिला लीडर्स को घरेलू हिंसा की पहचान, रोकथाम व  समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए सशक्त बनाना था।  फैजान जी के नेतृत्व में सहयोगी मीरा सिंह एवं निशा ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से कानूनी प्रावधान, काउंसलिंग तकनीक सहित  नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण दिया।संस्थान से  कार्यकर्ता  सूबेदार संग अन्य 10 कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण को समन्वयित रूप से संचालित किया।जिसमें मुख्य रूप से संजय राय,अजय सिंह,फखरेआलम,रविकांत चंचल ,अशोक,गोपाल यादव,अंजली आदि प्रमुख रही।


इसी क्रम में सह निदेशक फरहीन, प्रोग्राम मैनेजर अर्शी फात्मा ने बताया कि  "समुदाय में हर तीसरी महिला के साथ हिंसा घटित होती है। इसकी रोकथाम के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि महिलाएं खुद अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और अपनी आवाज बुलंद कर सकें।प्रतिभागियों को घरेलू हिंसा के खिलाफ प्रभावी हस्तक्षेप करने की क्षमता प्राप्त हुई, जो ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

संस्थान के एडमिन एच आर शाकिर अब्बासी ने प्रतिभागी महिलाओं को उपस्थिति हेतु आभार जताया।