जौनपुर : लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास ) का 25 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर मना
रिपोर्ट - अजीत पाण्डेय
पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल सरोज ने पार्टी स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के घटनाक्रमों को गिनाया
जौनपुर(उप्र)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25 वां स्थापना दिवस शुक्रवार के दिन जौनपुर जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं स्थापना दिवस पर पार्टी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए अपने-अपने विचार साझा किए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रीता सरोज जी ने किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्यारेलाल सरोज जी ने पार्टी के स्थापना काल से लेकर अब तक के सभी घटनाक्रमों पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों को मोटिवेट करते हुए अपने विचार व्यक्त किए, आज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में रजनीश तिवारी जी ने भी पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जिला कार्यालय पर आए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मेहंदी लाल, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी हरेंद्र कुमार सोनकर, मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष क्रांति कुमार सरोज, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष नितेश तिवारी, लोजपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राहुल सरोज, लोजपा नेता दिशांत तिवारी सहित अनुराग सरोज, ज्वाला प्रसाद सरोज, धर्मेन्द्र कुमार सरोज, योगेंद्र कुमार मिश्रा, सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी हरेंद्र सोनकर जी ने किया।
admin