संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें पत्रकार - जितेन्द्र वर्मा

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें पत्रकार - जितेन्द्र वर्मा

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

ग्रापए की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर पत्रकारों ने किया विचार-विमर्श 

पत्रकारिता की निष्पक्षता व विश्वसनीय बनाए रखना सबसे अहम - राजेश चौरसिया 

,कासिमाबाद (गाजीपुर): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई कासिमाबाद की मासिक बैठक मंगलवार को तहसील कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों की एकजुटता, पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों की आवाज उठाने वाला संगठन है। ऐसे में सभी पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने के साथ ही तहसील स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे पत्रकारों की समस्याओं पर समय रहते चर्चा कर उनका समाधान कराने का प्रयास किया जा सके।

जिला महामंत्री राजेश चौरसिया ने कहा कि पत्रकारिता के बदलते दौर में अपनी विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना सभी पत्रकारों की जिम्मेदारी है। पत्रकारिता के गिरते स्तर को लेकर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। समाचारों में तथ्यपरकता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें। पत्रकारों की एकजुटता और आपसी सहयोग से ही संगठन के साथ-साथ पत्रकारिता को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता विस्तार और तहसील इकाई को सक्रिय बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने की। इस अवसर पर रमेश यादव, बृजेश प्रसाद, अभिषेक आनंद, रविदेव गिरि, सत्यप्रकाश, आनंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुनील वर्मा, जितेंद्र वर्मा लाला, गोपाल सिंह और राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।