अधिकारों के लिए मजदूरों को होना होगा जागरूक - बृजभूषण सिंह

अधिकारों के लिए मजदूरों को होना होगा जागरूक - बृजभूषण सिंह

रिपोर्ट - प्रेम शंकर पाण्डेय

सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा मजदूरों का किया गया सम्मान*

बगैर संगठित हुए नहीं मिल सकता अधिकार - जफर

बहादुरगंज( गाज़ीपुर)۔ अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सौहार्द एवं बंधुता मंच बहादुरगंज द्वारा मजदूरों  के सम्मान में मज़दूर सम्मान समारोह का आयोजन निरंजन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। 

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवं समावेशी  साथी ब्रजभूषण सिंह ने सभी का परिचय देते हुए  कार्यक्रम के आयोजन एवं उसके उद्देश्यों, इतिहास पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डालते हुए बताया  कि दुनिया में दो तरह के मजदूर हैं एक संगठित जो कल कारखानों में एक निश्चित समय तक काम करता है और समान वेतन पाता है जबकि दूसरा असंगठित क्षेत्रों में काम करने  वाला आम मजदूर वर्ग है बंधुता मंच के वरिष्ठ सदस्य निरंजन शर्मा ने कहा कि कहा कि हम सभी लोग मजदूर हैं कोई मानसिक श्रम करता है तो कोई शारीरिक वहीं पर समावेशी साथी जफर अकील ने कहा कि आज के समय में मजदूरों को अपना हक और अधिकार लेने के लिए संगठित होना पड़ेगा तभी उनका अधिकार सुरक्षित हो पायेगा आज सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं वहीं सभी संगठित क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए अधिक वहीं पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के जागरूक न होने और  रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है।

कार्यक्रम के अंत में बुजुर्ग मजदूर भोला राजभर एवं अन्य मजदूरों को बंधुता मंच  के सदस्यों द्वारा बारी बारी से मालार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया जिसके लिए सभी मजदूरों ने बंधुता मंच की दिल खोलकर प्रसंशा किए। 

इस अवसर पर निरंजन शर्मा,फैजान खान,ब्रजभूषण सिंह, रामायन राजभर, रजनीकांत तिवारी,सूर्यदेव राजभर, नंदा राजभर, कालीचरण चौहान आदि लोगों की उपस्थिति रही।